Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

संस्था डोनरज़ चवाइस द्वारा आओ जानें जिंदगी का मकसद के विषय पर 18 मार्च को धार्मिक समागम

Spread the News

स्वामी सुधानंद सरस्वती, भाई रणजीत सिंह ढडरियाँ वाले, मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद, अनमोल क्वात्रा,वीर मनप्रीत सिंह खालसा, बाबा गुरविंदर सिंह व अन्य होंगे शामिल

मालेरकोटला। पंजाब की मुख्य संस्था डोनरज़ चवाइस के रहनुमा श्री शहबाज़ हुसैन एवं उनकी प्रबंधकीय टीम द्वारा आओ जानें जिंदगी का एवं पैदा होने का मकसद के विषय पर 18 मार्च 2023 दिन शनिवार शाम 7:00 बजे अमीना पार्क सरहिंदी गेट मालेरकोटला में दीन ए इस्लाम-सिख एवं सनातन धर्म की रोशनी में एक शानदार दीनी इजतिमा का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें स्वामी सुधानंद सरस्वती (प्रोफेसर फिलासफी हरिद्वार) भाई रणजीत सिंह ढडरियाँ वाले  (प्रमेशवर द्वार) मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद अहमद कासमी, समाज सेवी अनमोल क्वात्रा, वीर मनप्रीत सिंह खालसा (अलीपुर खालसा वाले) बाबा गुरविंदर सिंह (खेड़ी जट्टाँ वाले) शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवादाता से बातचीत करते हुए श्री शहबाज़ हुसैन ने कहा कि  इस समागम में पंजाब- देश के वर्तमान हालात पर चर्चा,राज्य में सामूहिक सोैहार्द को स्थापित करने, समूह धर्मों के बीच सांझ स्थापित करने,ओैर समूह धर्मों के दरमियान समानता जैसे मुद्दों पर विस्तार से वार्तालाप, इसी प्रकार राज्य के नोजवानों को नशों जैसी गंदगी के दलदल से निकालने के उपायों पर चिंतन-मनन व आपसी एकता-अखंडता को मज़बूत करने के अलावा राज्य के लोगों को जागरुक करते हुए ,सभी धर्मों के सत्कार एवं सम्मान की लहर को पैदा करना उद्देश है।

वहीं इस हो रहे धार्मिक समागम की तैयारियों को लेकर मुहम्मद खान भाटिया ने कहा कि यह समागम जहाँ इतिहासिक होगा, वहींँ पंजाब में बसने वालों के दिलों में एक दूसरे के धर्म को नज़दीक से समझने का उत्तम अवसर मिलेगा,जो समय की मांग भी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments