Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में पुरानी रंजिश के कारण चली गोलियां, 2 पक्षों में हुआ झगड़ा

Spread the News

जालंधर, 20 नवंबर । महानगर में गोलीबारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। जालंधर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। ताजा मामला थाना मकसूदा क्षेत्र का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते जिम के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। फायरिंग के दौरान लोगों में दहशत का माहौल है। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना कल रात की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस का कहना है कि गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments