Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

LPU से पढ़ने वाली Vinesh Phogat के लिए यूनिवर्सिटी ने किया ये एलान, बॉलीवुड स्‍टार भी बड़ा रहे हौसला

Spread the News

जालंधर, 8 अगस्त। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के फाइनल में पहुंचने के बाद डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इससे पूरा देश सदमे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड स्‍टार तक विनेश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

एलपीयू ने अपनी छात्रा विनेश के लिए किया ये एलान

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अपनी छात्रा विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विनेश ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की खिलाड़ी को हराकर ओलिंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया था।

ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई

हालांकि, बुधवार को लगभग 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। राज्यसभा सदस्य व यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि विनेश अब भी पदक विजेता हैं।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments