फिरोजपुर, 8 अगस्त | पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6.655 किलोग्राम हेरोइन और 6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
पंजाब पुलिस के डी.जी.पी गौरव यादव ने बताया कि जिला फिरोजपुर की सी.आई.ए. टीम ने सफलतापूर्वक मुहीम चलाई और हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर. दर्ज कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.जी.पी. ने कहा कि तस्करों के संपर्क पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)



