Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार आज शुरू करेगी सहायता केंद्र:CM भगवंत मान केंद्र लोगों को करेंगे समर्पित, 24 घंटे मिलेगी मदद

Spread the News

नई दिल्ली, 8 अगस्त | स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने वाले NRI पंजाबियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। जहां पर 24 घंटे लोगों की सुविधा के लिए मुलाजिम तैनात रहेंगे।

पंजाब सीएम भगवंत मान आज वीरवार को इसे लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद प्रोग्राम शुरू होगा। प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है।

यह सुविधा मिलेगी सहायता केंद्र पर

केंद्र में लोगों को फ्लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद मिलेगी। जबकि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन,

दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे। स्टाफ पर तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

इस नंबर पर मिलेगी सहायता

सरकार की तरफ से सहायता सेंटर के लिए नंबर भी जारी किया गया है। लोग फोन कर भी वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें पढ़ने के लिए पंजाब टाइम्स न्यूज के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/Qcuqm से जरूर जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments