जालंधर,16 अप्रैल। आज पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट में स्कूल का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में श्री सुखमणि साहब का पाठ करवाया गया ।म्यूजिक विभाग के अध्यापकों प्रीति टीना व कुलजीत सिंह द्वारा तैयार करवाए गए विद्यार्थियों रीतिका, आंचल, प्राची , अनन्या ,तानिश द्वारा शबद ‘कर कृपा प्रभु दीनदयाला’
तथा सरगुन ,पवलीन,जपनूर, राजवीर सिंह ,चाहत व मिष्टी द्वारा
‘ओखी घड़ी न देखन देईं’
प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रगति की व उज्ज्वल भविष्य की अरदास की गई।
स्कूल की प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज द्वारा सभी अध्यापकों को व विद्यार्थियों को स्कूल के स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी गई।



