मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम से लौट रहे थे युवक, आगे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर
सुल्तानपुर लोधी 16 अप्रैल ( डा सुनील धीर)सुल्तानपुर लोधी) – बुसोवाल रोड नजदीक पीर गैब गाजीशाह पर आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है ,जिस दौरान काम से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र लैंहबर सिंह कंग कलां और दूसरे युवक की पहचान सुरिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह गांव साबूवाल के रूप में हुई है।गाड़ी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पीबी 08 ई ए 6686 पर सवार होकर गांव फतोवाल से सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहे थे। सुल्तानपुर लोधी की तरफ से आ रही टोयोटा इटियोस गाड़ी पीबी 08 ई के 0107 ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बातचीत करते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि गाड़ी काफी तेज आ रही थी। जिस ने दूसरी साइड जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है।उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मृतक युवक गांव फतोवाल में पत्थर लगाने का काम करते थे। जो कि आज वहा पर किसी के घर सामान देकर लौट थे। जिस दौरान उनके साथ यह सड़क हादसा घटित हुआ है । जब इस घटना की सूचना थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान कलम बंद किए जा रहे हैं।जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मृतकों के शवो को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को मृतक युवको के शव सौप दिए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि आरोपी गाड़ी चालक की भी पहचान की जा रही है ।जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



