Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सेक्टर 1 कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Spread the News

पंचकूला, 24 फरवरी | राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 और उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ । हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कुलपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला, प्रो कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री समापन सत्र में मुख्य अतिथि थे। भारत में खेलों का दर्शन दूसरों को हराने की अपेक्षा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। देश को वास्तव में विश्वगुरु बनाने के लिए अन्य देशों की नकल करने की बजाय खेल, दर्शन और अन्य क्षेत्रों में स्वयं के पैमाने निश्चित करने की आवश्यकता है।

Svg%3E

महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाइयां प्रेषित की। सफल उद्यमी और समाज सेवक वेद प्रकाश गर्ग समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। गर्ग ने कहा को खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल जीवन को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहते हैं तो खेलों के बिना यह लगभग असंभव है। कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन खेल पुरस्कार विजेता दलेल सिंह चौहान, राजकुमार सांगवान और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सुनील डबास को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया।

दलेल सिंह ने स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों को खेल को सदैव अपने अंग संग रखने का आह्वान किया। राजकुमार सांगवान ने खेल जगत में कैरियर की अपार संभावनाओं पर अपनी बात रखी। डॉ सुनील डबास ने खेलों के वैज्ञानिक पक्ष पर बात रखते हुए कहा कि खेलों में शोध का स्तर विकसित होने के कारण स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों से वर्जित प्रोडक्ट्स और डोपिंग से बचते हुए ईमानदारी से मूल्यपरक अभ्यास करने की सलाह दी ।

महाविद्यालय की विद्यार्थी रही जिम्नास्टिक की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मीनाक्षी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सेमिनार के संयोजक डॉ राम मेहर सिंह ने दो दिवसीय सेमिनार की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने विभाग की टीम डॉ विजय कुमार, प्रो प्रताप, प्रो प्रवीण ढांढा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

मंच संचालन डॉ अनिल कुमार पांडेय ने किया।ज्ञात हो कि इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में कनाडा, इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ईरान के साथ देश भर से 500 से अधिक लोगों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।अमर्टेक्स के सीएमडी अरुण ग्रोवर की तरफ से प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप टी शर्टों का वितरण भी किया गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments