अमृतसर, 24 फरवरी | आल मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी का एक शिष्टमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली और पंजाब चेयरमैन खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में अमृतसर ए.सी.पी (क्राइम) कुलदीप सिंह से मिला। उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशों की रोकथाम के लिए जो कड़े कदम उठाए हैं उसके काफी अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं।
इस मौके पर ए.सी.पी कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज से अपराध को खत्म करने के लिए आम लोगों का सहयोग बहुत जरूरी हैं अगर किसी को भी समाज विरोधी तत्व की की सूचना मिलती हैं तो वे तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें उसका नाम पुलिस द्वारा गोपनीय रखा जांएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिलशाद आलम,सचिव नौसाद आलम, रवि, सद्दाम, बाबा वीरा, संवर अली, रयान अली, समीर अली आदि उपस्थित थे।



