नई दिल्ली, 24 फरवरी | AAP और कांग्रेस 5 राज्यों में मिलकर लड़ेंगे चुनाव। गठबंधन पर सहमति बन गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आज INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस सम्मेलन में पांच राज्यों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीटें शामिल हैं।
इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अहम बात ये है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की सात में से चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली की सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में भी दोनों के बीच गठबंधन हो गया है।




