जालंधर 11 फरवरी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु हवन का आयोजन किया गया। पं सत्य प्रकाश शास्त्री जी के द्वारा हवन किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर राजकुमार ,सिनी मल्होत्रा व 10वीं व 12वीं कक्षा के सभी अध्यापक भी उपस्थित थे।
प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं और परीक्षा हेतु परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।



