Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Spread the News

अबोहर, 20 जनवरी | अबोहर से एक बुरी खबर सामने आई है। बिल्ला पत्ती गांव के एक युवक ने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, अजय सेतिया अविवाहित थे। उसने गांव के किसी व्यक्ति का मोटरसाइकिल लेकर खुइयां सरवर जाने के लिए कहा लेकिन घर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश करते रहे।

जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
लोगों ने उसका शव लाइन पर पड़ा देखकर जीआरपी पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना प्रभारी दीदार सिंह और एएसआई सुरिंदर मौके पर पहुंचे।

परिजनों को सोशल मीडिया दवारा रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अजय के परिजन और गांव के सरपंच रोशन लाल अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि अजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments