चंडीगढ़, 20 जनवरी | कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7वें दिन अरुणाचल प्रदेश पहुंची। पहले यह यात्रा असाम से गुज़री थी। जहां यात्रा के काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है।
आपको बता दें कि पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बीजेपी के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वे यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराये हुए हैं। एक दिन पहले असाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस की न्याय यात्रा को सुरक्षा नहीं दी जाएगी और न ही उसे शहर से बाहर जाने दिया जाएगा।
जयराम रमेश ने कहा कि मैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुरोध करता हूं कि वह असाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को केवल 2 बातें बताने का अनुरोध करता हूँ, सबसे पहले हमें उनके आरएसएस की बीजेपी के प्रति वफादारी के किसी नये सबूत की जरूरत नहीं है.’ दूसरा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को उसी मार्ग से निकालने की अनुमति दें, जहां से जेपी नड्डाजी की रैली हुई थी।
पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा कि हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से असाम की सुंदरता, सांस्कृतिक इतिहास और सद्भाव को उजागर कर रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार अपनी छोटी मानसिकता से बार-बार जनता को परेशान कर रही है।
राहुल गांधी अलग-अलग जगहों पर जाकर शांति की प्रार्थना कर रहे हैं और इस यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा के गुंडे विभिन्न शहरों में दुकानदारों, व्यापारियों, रेहड़ी चालकों और युवाओं को जाकर धमकी दे रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने देश की जनता को संविधान से मिले हर अधिकार और न्याय को मिटाने की कोशिश की है। बीजेपी लोगों की आवाज को दबाना चाहती है और इसके जरिए लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है।’ उन्होंने कहा कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार असाम की बीजेपी सरकार के इन कदमों और हमलों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। हम बीजेपी के इन गुंडों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।



