चंडीगढ़, 2 जनवरी |पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट- 2024 जारी कर दी है। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी।
5वीं कक्षा की परीक्षा: 7 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।
8वीं कक्षा की परीक्षा: 7 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।
10वीं कक्षा की परीक्षा: 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।
12वीं कक्षा की परीक्षा: 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।
परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।



