Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर केंद्रीय गृह सचिव ने शाम 7 बजे बुलाई अहम बैठक

Spread the News

नई दिल्ली, 2 जनवरी | केंद्र द्वारा बनाए गए ‘हिट एंड रन’ कानून को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इसके विरोध में ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की कगार पर है और जहां थोड़ा भी पेट्रोल या डीजल बचा है, वहां लंबी कतारें लगी हुई हैं। इन सबको देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई है। अजय भल्ला ने ट्रांसपोर्ट यूनियन को बैठक के लिए आमंत्रित किया है और यह बैठक आज शाम 7 बजे बुलाई गई है।

बता दें कि हिट एंड रन कानून के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर 30 दिसंबर से हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते पिछले 3 दिनों से किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments