Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

पैसों को लेकर भाई ने फूंक दिया घर, घटना में 4 साल के बच्चे की झुलसने से मौत, 5 गंभीर

Spread the News

पानीपत, 3 जनवरी | हरियाणा के पानीपत जिले के सुताना गांव में एक चचेरे भाई ने अपने भाई के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में 4 साल का बच्चा मारा गया और 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, विशाल नाम का युवक अपनी पत्नी नीतू के साथ ससुराल आया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी नीतू का चाचा मोनू अपने साथियों के साथ घर में घुस गया। उसने गाली-गलौज करते हुए उसकी सास बाला से 8 लाख रुपए की मांग की। जब सास ने मना किया तो उसने घर में आग लगा दी।

आग से सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। गांव वालों ने उन्हें आग से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 साल के चिराग की मौत हो गई। एक लड़की की हालत गंभीर है, जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी मोनू और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments