Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

वंदे भारत एक्सप्रेस अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना, ट्रेन में मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं

Spread the News

अमृतसर, 30 दिसंबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज 8 वंदे भारत ट्रेनें भारत को समर्पित की गईं, जहां 2 अमृत भारत ट्रेनों और 6 वंदे वार ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। आज अमृतसर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से सांसद सुशील रिंकू विशेष रूप से पहुंचे। आपको बता दें कि यह ट्रेन हर दिन सुबह 8:50 बजे अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट और उसके बाद दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और रात 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, पहला ऑटोमैटिक दरवाजा, दूसरा सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई,चार्जिंग केबल, हर सीट के ऊपर प्लग, हर सीट के लिए अलग लाइट और अंदर एलसीडी भी उपलब है। मंत्री गुरजीत सिंह औजला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी लंबे समय से मांग थी कि वंदे भारत ट्रेन को अमृतसर स्टेशन से चलाया जाए, जो आज पूरी हो गई है। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments