Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

दूसरे टेस्ट मैच से पहले तेज गेंदबाज कोएत्जी दक्षिण अफ्रीका टीम से बाहर, जानें वजह

Spread the News

नई दिल्ली, 30 दिसंबर | दूसरे टेस्ट मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा पैर में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीएसए ने कहा कि कोएत्जी के पेल्विक में सूजन है। पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें ये समस्या हुई थी लेकिन दूसरे मैच से बाहर हो गए । आपको बता दें कि कोएत्जी ने पहले टेस्ट मैच में 16 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान 74 रन खर्च किये। मोहम्मद सिराज का विकेट भी लिया।

कोएत्जी के बाहर होने पर दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के लिए लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल कर सकता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 185 रनों की पारी खेली जबकि मार्को जानसन ने नाबाद 84 रन बनाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments