Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

किसी भी मुल्क की तरक्की अमन भाईचारा, आपसी प्रेम के माहौल में ही हो सकती हैः मौलाना फिरोज़ अत्तारी

Spread the News

दावते इस्लामी इंडिया का एक दिन का सुन्नतों भरा इजतिमा हुआ सम्पन्न

लुधियान। खोखरा माछी वाड़ा में दावते इस्लामी इंडिया का एक दिन का सुन्नतों भरा इजतिमा हुआ । जिसमें मौलाना फिरोज अत्तारी ने कहा पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का फरमान है कि अपने वतन से मोहब्बत करना ईमान की पहचान है किसी भी मुल्क की तरक्की अमन भाईचारा, आपसी प्रेम के माहौल में ही हो सकती है। प्यारे नबी ने यहां सबके साथ सही इंसाफ करना यतीमों, गरीबों मजदूरों, बेसहारों की मदद पड़ोसियों के साथ नेक बर्ताव करना सिखाया। वही चोरी फरेबी झूठ लालच नफरत जैसी बुराइयों से दूर रहने की हिदायत दी।

यह बात मौलाना रमजान अत्तारी साहब स्थानीय खोपरा मछुआरा स्थित जमीअतुल मदीना में एक दिन सुन्नतों भरा इज्तिमा कार्यक्रम के दौरान कही । इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में आशिकाने रसूल ने शिरकत कर दीन इस्लाम की राह पर चलने का संकल्प लिया,कार्यक्रम का आयोजन दावते इस्लामी इंडिया के शाखा पंजाब द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान मौलाना फिरोज़ मदनी ने कहा कि इस्लाम में बेटी की बहुत अहमियत है पैगंबर ए इस्लाम ने 14 सौ साल पहले ही कहा था जिसने बेटी की पैदाइश पर खुशी मनाई वह मेरे साथ जन्नत में जाएगा नौजवान अपनी नजरों की हिफाजत करें अल्लाह ने जिंदगी और जवानी दी है तो उसकी कदर करें अच्छे काम करें और बुराई से खुद भी रुके और अपने दोस्तों को भी रोकें।

इस अवसर पर मौलाना सलाउद्दीन अत्तारी ने कहा इंसान को आखरियत की तैयारी करनी चाहिए अल्लाह ताआला ने दुनिया में करोड़ों मखलूक को पैदा किया है,इसमें सबसे ऊंचा और अहम मुकाम इंसान का है,हर वो जानदार चीजों को एक ना एक दिन मरना है,इसलिए इंसान को मौत से पहले आखिरत की तैयारी कर लेनी चाहिए दुनिया में इंसान जैसा करम करेगा आखिरत में उसे वैसा ही फल मिलेगा इस अवसर पर बाहर से आने वाले उलमा ए किराम को दीनी किताबें दावते इस्लामी इंडिया की तरफ से दी गई।
इस अवसर पर निगराने दावते इस्लामी पंजाब मौलाना कमरुद्दीन जमाली ने तमाम उलमा और बाहर से आए होए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और उलमा और जो मेहमान थे उन सब को तोहफे भी पेश किए और कहा उम्मीद है आप आगे भी इस तरह हम सब का दावते इस्लामी इंडिया का खूब साथ देंगे । इस नेक काम में इस खुशी के मौके पर , मौलाना कदर बख्स मदनी, मौलाना गुलाम नबी आजाद बादल, मौलाना अजीमुद्दीन फैजानी, सैयद सद्दाम, सलीम अत्तारी, जाहिद अत्तारी, और हक की आवाज ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जाद आलम के साथ ट्रस्ट के जिम्मेदार सदस्य सैकड़ों आशिकाने रसुल ने भी शिरकत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments