चंडीगढ़। हाईकोर्ट के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सेखों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट ने सोमवार को सेखों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सेखों ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के खिलाफ गलत टिप्पणियों और भाषा का इस्तेमाल किया। सेखों ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर भ्रष्टाचार और सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था।
पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर बलविंदर सेखों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने पंजाब के 2 पूर्व डीजीपी और अकाली दल समेत कई दलों के नेताओं पर नशा बेचने का आरोप लगाया है। सेखों ने कहा कि कोर्ट इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है।



