जालंधर,23 दिसंबर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में दो दिवसीय क्रिसमस कार्निवल का आयोजन करया गया, जो की (प्रिंसीपल) डॉ. रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ।क्रिसमस कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विभिन्न स्टाल्स- फन गेम्स,सेल्फी कार्नर, फूड आइटम्स, स्विंग्स -कोलंबस, गिफ्ट शॉप , ज्वेलरी स्टॉल,बुक स्टॉल , स्टेशनरी शॉप,ओपन माइक भी थे ।इसके अतिरिक्त बच्चों में बिजनेस रिलेटेड स्किल डिवल्प करने के लिए स्टॉल्स जैसे मॉकटेल, ब्राउनीज, स्टेशनरी, टैरो कार्ड रीडिंग, प्लेस्टेशन गेम्स, पोलराॅयड फोटोग्राफ्स, नाइट्रोजन बिस्किट और विभिन्न तरह की गेम्स बच्चों को खिलाई गईं जिसमें बच्चों ने विभिन्न तरह की चीज़ें खुद बनाकर उन्हें बेचा और उन्होंने सीखा कि एक कामयाब बिजनेसमैन कैसे बना जा सकता है।
इस अवसर पर साइंस, सोशल स्टडीज और मैथ्स के प्रोजेक्ट की एग्जीबिशन में स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स की बड़े ही आत्मविश्वास के साथ प्रेजेंटेशन दी जिसकी प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने सराहना की। उन की उपस्थिति में तेजस्वी सदन के विद्यार्थियों ने इंग्लिश प्ले के द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, प्रेम ,उदारता के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
प्री प्राइमरी विंग मे छोटे बच्चों के द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जन्म की स्टोरी पर अभिनय किया गया। नर्सरी से पहली कक्षा के बच्चों ने स्टेज पर माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस दी।इस अवसर पर दूसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया और नवमी दसवीं के विद्यार्थी जरूरतमंद लोगों के लिए गिफ्ट लेकर आए।



