तरनतारन, 23 दिसंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। तरनतारन के खवासपुर गांव में गोलियां चलीं। इस बीच 1 व्यक्ति की मौत हो गई और बचाने के लिए जो लोग आगे आए उनहे भी गोली मार दी गई। करीब 3 गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ। आज दूसरे पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और मौके पर पहुंचे SHO ने बताया कि बलविंदर सिंह काले की मौत हो गई है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।



