चंडीगढ़, 23 दिसंबर | विदेश से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है। एक 22 वर्षीय पंजाबी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। वह ब्रैम्पटन से सटे कस्बे कैलेडन में रह रहा था। यह हादसा कैलेडन-ब्रैम्पटन की सीमा पर उस वक्त हुआ जब एक एक्यूरा कार और जीप की टक्कर हो गई। टक्कर में जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।




