मुजफ्फरनगर, 14 दिसंबर | बुधवार को सुबह दस बजे तहफुज ए दीन खत्म नबूवत मिडिया संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मौलाना जियाउर रहमान फारुकी और कारी मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर स्थित जामिया सुमिया इस्लाह-उल-ख्वातीन खाला पार पहुंचा, जहां डॉ. शमीम अल हसन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की देखरेख में संस्था के छात्रों ने खतम-ए नुबुवत का पेपर बड़े उत्साह के साथ हल किया। साथ ही इस अवसर पर डॉ. शमीमुल हसन के निमंत्रण पर तशरीफ़ आये मौलाना मुशर्रफ कासमी, मौलाना नसीम अहमद,और तहफुज ए दीन मिडिया के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिसमें विशेष रूप ख़तम-ए-नबुबत मीडिया के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था की सेवाओं और परिचय को प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मोलाना सुहेल अख्तर रहीमी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब को आखिरी पैगम्बर माना हर मुसलमान का ईमान वह यकीन होना चाहिए, इसलिए इस संदेश को जहां तक संभव हो प्रचारित भी किया जाना चाहिए, और इस अवसर पर , मोलान ने बच्चों को अंत तक इस विश्वास पर कायम रहने का संकल्प भी दिलाया। इस कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य,कारी मुहम्मद हुजैफा कारी अबू कतादा आदि भी उपस्थित रहें।



