लुधियाना, 14 दिसंबर | यहां से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 4 साल की मासूम को 4 आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है जब बच्ची गली से अपने घर जा रही थी, इसी बीच 4 कुत्तों ने उसे घेर लिया और घसीट कर प्लाट में ले गए जहां वह उसे नोचने लगे।
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए जिसके चलते बच्ची को कुत्तों से बचा लिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो बाड़ेवाल रोड के प्रदीप पार्क के नजदीक की बताई जा रही है।
पुलिस को नहीं मिली शिकायत:
वहीं थाना सराभा नगर के SHO अमरिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो उन्होंने देख ली है। फिलहाल अभी किसी ने इस संबंधी शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत आती है तो जरूर इलाके को चेक करवाया जाएगा। बाकी वीडियो किस जगह की है उस जगह को भी जल्द लोकेट कर लिया जाएगा।
कुत्ते के काटने पर करवाना चाहिए टीकाकरण:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि कुत्ता काट ले तो तुरंत टीकाकरण करवाना चाहिए अन्यथा रेबीज नाम के वायरस से बीमारी लग जाती है। रेबीज का वायरस इन्फेक्टेड जानवर की लार में रहता है। रेबीज कुत्ते, बिल्ली, बंदर या चमगादड़ से फैल सकता है, लेकिन रेबीज के 90 प्रतिशत से ज्यादा मामले कुत्ते के काटने से ही आते हैं। जब व्यक्ति इस वायरस से इन्फेक्टेड हो जाता है तो उसे रेबीज की बीमारी हो जाती है।



