मुंबई। बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक साड़ी में ग्लैमरस फोटोशूट कराती नज़र आ रही हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शहनाज़ गिल पिंक कलर की डिज़ाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं।
ये ड्रेस उन पर बहुत अच्छी लग रही है। शहनाज़ ने पिंक साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज़ पहना है और कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज़ देती नज़र आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स शहनाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘आपके लिए कोई जवाब नहीं है।’ तो दूसरे ने लिखा, ‘न रश्मिका, न काजल, न तमन्ना और न ही कृति मेरी क्रश शहनाज़ हैं।’ इसी तरह इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और सना की तारीफ कर रहे हैं।



