Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

गरीब लड़कियों को काम दिलवाने का झांसा देकर विदेशों में बेचा जा रहा ,पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा

Spread the News

मोगा। लुधियाना के मोगा की एक महिला ने दावा किया है कि एक महिला उसके शहर में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्लाई गिरोह चला रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे मस्कट में पाकिस्तानियों को 3 लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने जब महिला पर दबाव बनाया तो उसने मस्कट में अपने गिरोह के साथियों से बात कर उसे वापसी का टिकट दिलवा दिया।

महिला ने बताया कि जहां उसे रखा गया था, वहां पंजाब की 4 से 5 लड़कियां रहती थीं। ये सभी लड़कियां तरनतारन, फरीदकोट, अमृतसर की रहने वाली थीं। महिला के मुताबिक वह वहां नई थी इसलिए उसे उन लड़कियों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। महिला के मुताबिक वह करीब एक महीने से मस्कट में पाकिस्तानी लोगों के बीच रह रही है।

पीड़िता ने कहा कि उसे मस्कट से मोबाइल का सिम भी नहीं लेने दिया गया था। उसने किसी तरह वाईफाई हैक कर लिया जहां वह रह रही थी और फिर सोशल मीडिया पर एनजीओ से मदद मांगी। मस्कट में हर दिन तरह-तरह के लोग उससे मिलने आते थे, अगर वह विरोध करती तो उसे प्रताड़ित किया जाता था।

उसने बताया कि उसे नौकरानी बनाकर भेजा गया था। उसे झांसा दिया गया था कि उसे 35 से 40 हजार प्रतिमाह अच्छी तनख्वाह मिलेगी लेकिन वहां पहुंचते ही उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसी कमरे में कूड़ा फेंका जाता था और उसे उसी कमरे में रहने को मजबूर किया जाता था।

इसके बाद उन्होंने पंजाब में एनजीओ चलाने वाले सिकंदर ढिल्लों और जगदीश से संपर्क किया, जिन्होंने मोगा में रहने वाली आरोपी महिला के घर पर छापेमारी की।

पीड़िता ने बताया कि जब वह उक्त व्यक्तियों की बात नहीं मानती थी तो वे लोग उसके साथ मारपीट करते थे और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। मोगा की रहने वाली आरोपी महिला ने मस्कट में ग्राहकों को उसका नंबर दिया था। इससे व्हाट्सएप पर लोगों के मैसेज हर समय आते रहते हैं। यहां तक ​​कि लोग उन्हें फोन पर मैसेज भेजने लगे। पीड़िता ने कहा कि वह अपने परिवार को बहुत याद करती है। उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति लकड़ी का काम करता है।

पीड़ित महिला ने बताया कि मोगा की रहने वाली महिला उसकी पड़ोसन है। जब एनजीओ के सदस्य उससे बात करने उसके घर गए तो उसके पास से कई अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी मिले। इस मामले को लेकर मोगा पुलिस और एनआरआई थाने में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने सीएम मान से अपील की है कि पंजाब के महिला और बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह के दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। उधर, मोगा पुलिस के मुताबिक मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments