नई दिल्ली। भिंडी खाने में जितनी स्वाद होती है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होती है। भिंडी में कई औषधीय गुण होते हैं। यह कई बीमारियों से बचाती है। हरी भिंडी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसमें कम मात्रा में कैलोरी भी होती है, जो वजन घटाने में सहायक होती है। आइए जानते हैं भिंडी खाने के फायदे।
आंखों के लिए फायदेमंद: भिंडी में विटामिन-ए, ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भिंडी को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है: भिंडी विटामिन सी से भरपूर होती है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। जिससे आप तरह-तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार, भिंडी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनके लिए भिंडी फायदेमंद मानी जाती है।
मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में बहुत प्रभावी है। इसमें मौजूद फाइबर मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।



