Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे जगतार सिंह तारा को मिली पैरोल

Spread the News

चंडीगढ़, 29 नवंबर | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह तारा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। दरअसल, तारा की भतीजी की शादी 3 दिसंबर को है। अप्रैल में उसके भाई की मृत्यु हो गई, इसलिए तारा ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी।

हाई कोर्ट ने तारा को 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए पुलिस हिरासत में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी है। हालांकि, तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैरोल दिए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments