उपकार नगर पहुंच कर इलाका निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का दिलाया विश्वास

विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने इलाका निवासियों के हाल को जानने के साथ साथ वहां की समस्याएं भी जानीं। साथ ही उन्होंने इस बात के लिए यकीन दिलाया कि हलका उनका हो या न हो वह उपकार नगर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे। उनके चाहे सीवरेज की समस्या हों, सट्रीट लाईटस की समस्या हो या अन्य उन्हें बिना देरी के हल करवाया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ गरीब नवाज़ फाउंडेशन के मुखी श्री अकबर अली , मोहम्मद जावेद, फखर ए आलम, श्री मनसूर आलम व अन्य भी मोैजूद थे।



