Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

इटली में पंजाबी युवक राकेश कुमार की दर्दनाक मौत -20 दिन पहले ही हुई थी शादी

Spread the News

इटली, 17 नवंबर।  जानकारी के अनुसार 20 दिन पहले शादी करके इटली गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राकेश कुमार (35) कल सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था, इसी दौरान कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल राकेश कुमार को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

बता दें कि मृतक राकेश कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह गांव भंगलान महहिंदपुर तहसील नंगल डैम जिला रूपनगर का था। राकेश महज 20 दिन पहले शादी करने के बाद 11 नवंबर को वापस इटली चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments