Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

समरालाः स्क्रैप से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

Spread the News

समराला, 17 नवंबर।  माछीवाड़ा से समराला की ओर आ रहा स्क्रैप से भरा ट्रक सिविल अस्पताल समराला के सामने भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक हाई वोल्टेज बिजली के खंभों को उखाड़ते हुए दुकान में जा घुसा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद समराला पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से शव को ट्रक से निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में फंसा शव नहीं निकाला जा सका। इस घटना के संबंध में समराला थाने के एएसआई पवनजीत ने बताया कि हादसा सुबह 3 बजे हुआ, जिसमें धालीवाल से स्क्रैप लेकर आ रहा ट्रक ड्राइवर राणा जब समराला के सिविल अस्पताल के सामने पहुंचा तो भयानक हादसे का शिकार हो गया।

काबिल ए जिक्र है कि हादसा ड्राइवर की आंख लगने के कारण हुआ है। खंभा टूटने से इलाके में बिजली आपूर्ति बंद हो गयी है और पुलिस द्वारा शव को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments