नई दिल्ली। पुडुचेरी में बाइक चलाते पकड़े जाने पर एक नाबालिग के माता-पिता को 3 साल की जेल और 25,000 रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। घटना कहाँ की है इसकी पूरी जानकारी तो नहीं हो पाई है। लेकिन बताया गया है कि नाबालिग के माता-पिता को जेल भेज दिया गया है।
पुडुचेरी के परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार किया जाएगा और तीन साल की जेल और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
सार्वजनिक सड़कों पर नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है, और पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कठोर दंड लगाने का अधिकार है। नाबालिगों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, इसलिए वे बीमा द्वारा कवर नहीं होते हैं। इसके अलावा नाबालिगों और दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।



