Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन : हत्या के शक में आग से निकाला युवक का शव, मां ने लगाया आरोप चाचे-ताये ने ज़मीन की खातिर मेरे बेटे को फंदे से लटकाया

Spread the News

भिखीविंड। थाने की पुलिस ने सुरसिंह गांव में जलती चिता से एक युवक के शव को हत्या की आशंका में कब्जे में लेने का मामला सामने आया है। बता दें कि मृतक युवक की मां ने कथित तौर पर मृतक के चाचा पर ज़मीन के लिए बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतक युवक की मां रविंदर कौर ने थाने में दर्ज बयान में कहा है कि उसका 21 वर्षीय पुत्र बगीचा सिंह पुत्र हरदीप सिंह जिसकी 24-25 फरवरी को शादी होनी थी, वह घर में सोया हुआ था। ज़मीन जायदाद की खातिर उसके चाचे-ताये ने रात को कथित तौर पर सोए हुए को फांसी पर लटका दिया था।

रविंदर कौर ने कहा कि उनके पति बगीचा सिंह की 2004 में मौत हो गई थी। उसके चार साल बाद साल 2008 में उसने दूसरी शादी गांव क्लेर थाना वैरोवाल निवासी दिलबाग सिंह से कर ली। शादी के चार साल बाद 2013 में अपने चाचा की 7 एकड़ ज़मीन उसके नाम होते देख बेटे को सुरसिंह ले आया।

रविंदर कौर ने कहा कि हरदीप के चाचा अक्सर ज़मीन की खातिर उससे मारपीट करते थे। जिसके चलते सभी ने हरदीप सिंह को फांसी पर लटका दिया और बिना बताए श्मशान घाट में संस्कार के लिए ले गए।

इसकी जानकारी होने पर उन्होंने भिखीविंड पुलिस को सूचना दी तो पुलिस श्मशान घाट पहुंची और हरदीप सिंह के शव को अपने कब्जे में ले लिया  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका की मां रविंदर कौर, उसके दूसरे पति व परिजनों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

भिखीविंड थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में गहराइ से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments