Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

तुर्की में ज़बरदस्त भूकंप- 100 से अधिक लोगों की मौत- कई ईमारतों के गिरने के साथ-साथ दर्जनों लोगों के मलबे में दबे होने का शक

Spread the News

अनकरा। तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसमें से तुर्की में 76 और सीरिया में 42 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, साइप्रस, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान और इस्राइल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से  ओैर ज़्यादा जानें जाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। तुर्की और सीरिया दोनों में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की और सीरिया में कई जगहों पर इमारतें गिर गई हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
जर्मन रिसर्च सेंटर के मुताबिक, तुर्की में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.9 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र तुर्की के दक्षिण में गजियांटेप नारदादी इलाके में था। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर जमीन के नीचे थी। तुर्की भूकंप से प्रभावित था। भूकंप क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है, बचाव संगठनों की टीमों के अलावा स्थानीय लोग भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments