Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
Google search engine

FB और Insta बच्चों को बना रहे हैं अपना आदी, अमेरिका के 41 राज्यों ने Meta पर ठोका मुकदमा

Spread the News

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर ।  टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को अपना गुलाम बना लिया है। दरअसल आप फोन को नहीं चला रहे हैं, बल्कि फोन आपको चला रहा है। यह बच्चों में अधिक दिखाई देता है। वाशिंगटन डीसी के साथ-साथ अमेरिका के 41 राज्यों ने सोशल मीडिया दिग्गज मेट्टा के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

कंपनी पर आरोप है कि वह अपने प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे फीचर्स देती है, जो बच्चों को पसंद आते हैं और वे इसके आदी हो रहे हैं। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए यह कानूनी कार्रवाई की गई है।

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 233 पेज की संघीय शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी लाभ के लिए उपभोक्ताओं को सुरक्षा सुविधाओं और हानिकारक सामग्री के बारे में गुमराह करती है और बच्चों की गोपनीयता पर संघीय कानूनों का भी उल्लंघन कर रही है।

शिकायत में कहा गया है कि मेट्टा अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे फीचर्स जोड़ रहा है जो बच्चों को पूरे दिन व्यस्त रखते हैं और इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकारियों ने दावा किया कि कंपनी ने बच्चों को साइट पर रखने के लिए बदलाव करके जानबूझकर उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन किया है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments