आदमपुर , 26 अक्टूबर । वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। दशहरा उत्सव मनाते हुए स्कूल में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने दशहरा से संबंधित सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अंत में सीनियर ग्रुप से येलो हाउस और जूनियर ग्रुप से ग्रीन हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा ”बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटेरियल” से संबंधित प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने फालतू एवं बेकार सामग्री से विभिन्न वस्तुएं बनाईं। जिसमें सीनियर ग्रुप में रेड हाउस तथा जूनियर ग्रुप में ग्रीन व ब्लू हाउस विजेता रहे। प्रिंसीपल मैडम ने बच्चों द्वारा बनाई गई कला की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में बुद्धिमता और मनोबल बढ़ता है।



