लुधियाना , 19 अक्टूबर । आज लुधियाना में कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव का लुधियाना आगमन हुआ। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अपने कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ डा. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव से मुलाकात की।
पंजाब में कायस्थ समाज द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों पर डा.नवनीत ने प्रसन्नता व्यक्त किए व बधाई दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में रह रहे अधिकतर कायस्थ जागरूक हो चुके हैं एही कारण है कि पंजाब कायस्थ समाज चहुंओर नेक कार्यों को अंजाम दे पा रहा है।
डा.नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने हरियाणा में कायस्थ समाज को संगठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पंजाब की ही भांति हरियाणा में कार्यक्रम/समारोह का आयोजन कर जागरूकता लाई जाए। उन्होंने आगे के कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए।



