फरीदकोट , 19 अक्टूबर । फरीदकोट के शहर सादिक में 80 साल के बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है, जिसके तहत 75 साल के बुजुर्ग पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर यह हत्या की गई है। वहीं पुलिस कह रही है कि मामले की जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मान सिंह वाला निवासी करीब 80 वर्षीय बाल सिंह की देर रात फरीदकोट जिले के सादिक नगर निवासी हमीर सिंह ने सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। अपने ही घर में लाठी से सिर फोड़ दिया।
मृतक के बेटे बसंत सिंह ने बताया कि उसके पिता को उसके दूर के रिश्तेदार हमीर सिंह से पैसे लेने थे। इसी सिलसिले में हमीर सिंह ने कल सुबह उसके पिता को फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया था। उसके पिता मान सिंह वाला से सादिक आया था।
जब उसके पिता बाल सिंह शाम 6 बजे गांव मान सिंह वाले ना लौटे तो उनका बेटा सादिक आया और उन्हें ढूंढना चाहा। जब वे हमीर सिंह के घर पहुंचे तो हमीर सिंह उसके पिता को डंडे से बुरी तरह पीट रहा था। उन्होंने बताया कि जब वे चिल्लाए तो हमीर सिंह मौके से भाग गया और उसके पिता की उनके हाथों मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमीर सिंह ने पैसों के लिए ही उनके पिता की हत्या की है।



