Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

फ़ोन किस जेब में रखना चाहिए? 90 फीसदी को नहीं पता सही जवाब, पुरुषों के लिए जानना है बेहद ज़रूरी

Spread the News

नई दिल्ली , 19 अक्टूबर ।  आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हर छोटा-बड़ा काम फोन के जरिए होता है। ऐसे में आजकल हर व्यक्ति अपना फोन अपने पास रखता है। आजकल जब हम टॉयलेट जाते हैं तो भी अपना फोन साथ ले जाते हैं। लेकिन, फोन ही आपके लिए कुछ बीमारियों का कारण बन सकता है।

आजकल लोग बिना फोन के कहीं नहीं जाते। लोग हर समय अपना फोन अपने साथ रखते हैं। महिलाएं आमतौर पर अपना फोन अपने हैंडबैग या पर्स में रखती हैं। लेकिन, पुरुष अक्सर इसे अपनी पैंट की जेब में रखते हैं। यहीं पर पुरुषों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

लगभग सभी लोग फोन को अपनी शर्ट की जेब में रखना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि इससे फोन गिरने और दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि फोन को पैंट के किस तरफ रखना चाहिए। यह जानना ज़रूरी है क्योंकि इससे आपको गंभीर बीमारी का ख़तरा हो सकता है।

जब फोन वायरलेस नेटवर्क से जुड़ा होता है, तो यह विकिरण उत्सर्जित करता है। ऐसे में जब इसे जेब में रखा जाता है तो रेडिएशन के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है। चूंकि फोन लगभग हर समय जेब में रहता है, इसलिए इससे पुरुषों को नपुंसकता का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी कमजोर करता है।

अब आइए जानते हैं कि फोन को किस जेब में रखना सही है ताकि आपको खतरा कम से कम हो। फोन को ऐसी जेब में न रखें जहां संवेदनशील हिस्से करीब हों। बेहतर होगा कि इसे अपनी जेब में रखने से बचें। लेकिन, अगर ऐसा संभव नहीं है तो फोन को पिछली जेब में रखें।

फोन को जेब में रखते समय यह भी ध्यान रखें कि फोन का पिछला हिस्सा ऊपर की ओर हो। ताकि फोन से निकलने वाली रेडिएशन शरीर के संपर्क में कम से कम आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments