अमृतसर। माघी मेला चालीस शहीदों की स्मृति में धार्मिक भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। माघी स्नान के दिन श्री दरबार साहिब, श्री मुक्तसर साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हो रहै हैं। 13 व 14 जनवरी की मध्य रात्रि से तीर्थयात्रियों का आगमन शुरू हो गया था । रात 12 बजे के बाद श्रद्धालु श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में स्नान करने लगे।घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु भारी संख्या में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए।
श्री दरबार साहिब में शरोमनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के ठहरने और लंगर के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्री दरबार साहिब में गुरबानी कीर्तन चल रहा है। गुरुद्वारा साहिब के बाहर मुख्य सभी दरवाजों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी दरवाजों पर जहां पुलिस प्रशासन ने सहायता केंद्र बनाए हैं, वहीं शहर के विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों की आमद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।



