Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

अश्मित पटेल मना रहे हैं जन्मदिन—पाकिस्तान की कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक से जुड़ता रहा है नाम

Spread the News

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।  अश्मित छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक हर जगह अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में फिल्म ‘इंतहा’ से एक्टिंग करियर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। मगर वह अपने अभिनय से ज्यादा कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे। इंडस्ट्री में डेब्यू के साथ ही उनका नाता विवादों से जुड़ गया।

अश्मित पटेल वर्ष 2010 में कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए। इस शो में अश्मित का नाम पाकिस्तान की कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक से जुड़ा। दोनों रोमांस की वजह से सुर्खियों में रहे थे। वीना मलिक ने भी तब बिग बॉस की वजह से देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों का रोमांस बिग बॉस में इस कदर हावी था कि कई फुटेज टीवी पर दिखाने के लायक नहीं थे और मेकर्स को उन्हें कट करना पड़ा था। शो के खत्म होने के बाद वीना मलिक ने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए थे। वीना मलिक ने एक इंटरव्यू में बाद में कहा था कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अश्मित पटेल उनके इनरवियर तक धोते थे। वीना ने कहा था, ‘जब आप किसी से मिलते हैं, कुछ वक्त तक साथ रहते हैं तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है। लेकिन मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया, बल्कि वही मेरे पीछे पड़ा हुआ था।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments