नई दिल्ली। फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत जारी है। दिल्ली में छह दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी लोगों के लिए राहत लेकर आई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। तेज सतही हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे में काफी कमी आई, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा जारी रहा।
भैरव मंदिर परिसर में 4 इंच से 5 इंच और वैष्णो देवी भवन परिसर में 3 इंच से 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। केदारनाथ में जमी ढाई फीट बर्फउत्तराखंड में केदारनाथ धाम में बीते तीन दिन से लगातार बर्फबारी के चलते ढाई फीट तक बर्फ जम गई है। धाम में रात को तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा जा है। दोपहर का तापमान भी माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।



