Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर के युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत , स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

Spread the News

होशियारपुर, 10 अक्तूबर |

होशियारपुर के एक युवक की टोरंटो में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।मृतक युवक 23 वर्षीय करणवीर सिंह गांव घोगरा, जिला होशियारपुर का रहने वाला था।

मृतक युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि करणवीर 4 साल से पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। मेरे छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में थे। जहां 4 साल बाद ये सभी भाई टोरंटो शहर में इकट्ठा हुए। सुबह जब करणवीर को उठाया गया तो करणवीर नहीं उठे।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह फोन आया कि करणवीर सिंह की मौत हो गयी है। मृतक के पिता जसवन्त सिंह पंजाब पुलिस के विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे, जिनकी 2010 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद मृतक करणवीर सिंह बाजवा और उनकी बहन का पालन-पोषण उनकी मां और चाचा ने किया था लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद बेटा, मां का आखिरी सहारा भी चला गया।

मृतक करणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। पीआर के लिए दस्तावेज जमा कराए गए। चाचा के बच्चे भी कुछ समय पहले कनाडा पढ़ने आये थे। घर के सभी लोग इस बात से खुश थे कि परिवार के सभी बच्चे एक साथ आ गए हैं लेकिन किसी की नजर पड़ गई और परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments