मानसा, 10 अक्तूबर ।
युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में नामजद सचनी थापर बिश्नोई को पुलिस रिमांड खत्म होने पर आज अदालत में पेश किया गया। सचिन को अदालत ने न्यायिक रिमांड पर मानसा जेल भेज दिया है और अगली तारीख 23 अक्तूबर तय की है। इससे पहले सचनी थापर बिश्नोई की आवाज के सैंपल भी मनसा पुलिस ने मोहाली लैब में लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि सचिन बिश्नोई को कोर्ट ले जाने से पहले उनका मेडिकल चेकअप भी किया गया।



