Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पार्टी दौरान भिड़े 2 पक्षों में चली गोलियां, 2 युवक घायल, जानें झगड़े की वजह

Spread the News

लुधियाना, 8 अक्तूबर | लुधियाना में सुबह 2.30 बजे 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलियां चल गईं। यह झगड़ा साऊथ सिटी के पास एक रेस्तरां में पार्टी के दौरान हुआ। शराब के नशे में दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। इसमें 2 युवक गोली लगने से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ढाका कॉलोनी के मैदान में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। युवकों का एक ग्रुप एक्टिवा पर जा रहा था। इसी बीच करीब 4 से 5 गाड़ियों से कुछ युवक उतरे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान अभयजीत सिंह और मुदत्त सूद के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मॉडल टाऊन थाने की एसएचओ गुरशिंदर कौर के मुताबिक, सीसीटीवी चैक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते देर रात मारपीट हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments