चंडीगढ़, 8 अक्तूबर | भारत-कनाडा तनाव के बीच पंजाबी गायक गुरदास मान ने अपना कनाडा का टूर रद्द कर दिया है। कनाडा में ‘अखियां उडीक दीयां’ नाम से एक शो होना था। टूर प्रमोटर गुरजीत बॉल ने यह जानकारी दी। शो के लिए बुक किए गए टिकटों का पैसा वापस कर दिया जाएगा। टीम द्वारा जल्द ही नई टीमों की घोषणा की जाएगी। यह शो 22 से 31 अक्तूबर तक कनाडा में होना था।
इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन भारत-कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के चलते फिलहाल यह दौरा रद्द कर दिया गया है। निकट भविष्य में शो की नई तारीखें जारी की जाएंगी जिसकी जानकारी साझा की जाएगी।



