काबुल, 8 अक्तूबर | अफगानिस्तान शनिवार को 6.3 तीव्रता के 2 भूकंपों से हिल गया। इसमें अब तक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान की आपदा प्रबंधन टीम के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा कि भूकंप से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसका केंद्र हेरात शहर से 40 किमी उत्तर पश्चिम में था।
इस बीच हेरात के रहने वाले अब्दुल शकोर समदी ने बताया कि भूकंप के झटके दोपहर करीब 5 बजे महसूस किए गए। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह और बदगीस प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।




