जालंधर, 6 अक्तूबर । शहर के प्रसिद्ध ट्रैवल एजेंट विनय हरि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी मुश्किलें किसी वीजा केस को लेकर नहीं बल्कि भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर से छेड़छाड़ को लेकर बढ़ी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भगवान श्री राम जी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर क्रॉप करके नीचे चरणों में छोटी करके लगा दी गई है।
फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसायटी के प्रधान मनीष गिल ने कहा कि जिस तरह से ट्रैवल एजेंट विनय हरि ने भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर छोटी करके नीचे लगाई है, यह उनकी वाल्मीकि समाज को नीचा दिखाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं इससे आहत हुई है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर विनय हरि की शिकायत पुलिस अधिकारियों को की है। हालांकि इस बारे में अभी विनय हरि की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सड़कों पर उतर पर प्रदर्शन करेंगे
वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों और फाइट अंगेस्ट करप्शन सोसाइटी ने कहा कि उन्होंने विनय हरि की शिकायत DCP को की है। यदि पुलिस ने तुरंत विनय हरि के खिलाफ एक्शन लेकर केस दर्ज कर गिरफ्तार न किया तो उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।
विनय हरि ने मांगी माफी
ट्रैवल एजेंट विनय हरि ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर कहा यदि उनकी पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भगवान श्री राम बहुत ज्यादा आस्था है। वह एक पेज है जिससे लाखों लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने वहां से उठाकर फोटो शेयर की थी। उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस पेज पर भगवान श्री राम संबंधित फोटो रोजस डाले जाते हैं और वह भी शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण की रचना करने वाले भगवान वाल्मीकि जी में प्रगाढ़ आस्था है। कृपया उनके द्वारा पोस्ट की गई फोटो को अन्यथा न लें। यदि भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।



