उन्होंने कहा कि व्यायाम तथा अच्छी जीवन शैली को अपनाकर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल की समय समय पर जाँच भी ज़रूरी है। इस अवसर पर पाई अकैडमी की फाउंडर तथा मोटिवेशनल स्पीकर प्रियंका पुनिया ने कहा कि दिल को हमारे शरीर का केंद्र है । दिल शरीर का ऐसा अंग है जिसका मानवीकरण किया जाता है जैसे दिल आ जाना , दिल बैठ जाना ,दिल टूट जाना आदि।
श्रीमती पुनिया ने कहा कि हमे अपने दिल की बात सुननी चाहिए । हमे औरों का दिल जीतने से पहले अपने दिल को जितना ज़रूरी है। इस अवसर पर आर जे शैलजा ने कई गेम्स करवाये तथा कूपन बाँटे। इस अवसर पर पारस हॉस्पिटल की टीम , पंखुड़ी , संदीप नैयर , पूर्व मेयर उपेन्द्र अहलूवालिया , शारदा कठपालिया , उषा शर्मा ,प्रमिला नैन तथा प्रोमिला सागवान उपस्थित रहे ।




